Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeबिहारक्रिसमस के मौके पर दुल्हन की तरह सजी चर्च: गॉड यीशू ने...

क्रिसमस के मौके पर दुल्हन की तरह सजी चर्च: गॉड यीशू ने आज के दिन ही लिया था जन्म, प्रेयर के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ – Nalanda News


कैथोलिक चर्च में प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन।

क्रिसमस के मौके पर बिहारशरीफ के देवीसराय कैथोलिक चर्च समेत क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी हुई है। यीशु के जन्मदिवस पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे चर्च को लाइट और अलग-अलग थीम

.

चर्च के फादर अनूप ने बताया कि यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज ही के दिन प्रभु यीशु ने बालक के रूप में धरती पर अवतार लिया था। उनका आगमन मानवता को पाप की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि पाप करने वाले ईश्वर से दूर हो जाते हैं और इसी बंधन से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु यीशु का अवतरण हुआ।

चर्च को दिया गया है आकर्षक लुक।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चर्च को आकर्षक रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को याद किया और विशेष प्रार्थना में भाग लिया। प्रशासन की ओर से त्योहार को देखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए है। पूरे इलाके में शांति और सौहार्द का माहौल देखा जा रहा है।

इस वर्ष के क्रिसमस समारोह में विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। चर्च में मौजूद श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और सर्वधर्म सद्भाव की कामना की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular