शाम 5 बजे बाद छाए बादल, हवा में ठंडक।
शनिवार को इंदौर-खंडवा रोड पर रोशिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भूख-प्यास और लू से मौत की पुष्टि हुई है। इधर, शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
.
देशगांव चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे ने बताया कि 30 अप्रैल को हाईवे किनारे मिले शव पर चोट के निशान नहीं थे। छैगांवमाखन अस्पताल में कराए गए पोस्टमॉर्टम में भूख-प्यास के बीच लू लगने से मौत की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
तापमान में एक डिग्री की गिरावट
बता दें कि, शनिवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को 43.1 डिग्री रहा, वहीं शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह हवा में ठंडक थी, दोपहर में तेज धूप रही और शाम को हल्के बादल छाए।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया
आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है। रविवार को तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। 5 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश के आसार हैं।