गुमला में बुधवार की देर रात में रोड एक्सीडेंट में रांची निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी है। हादसा बसिया थाना क्षेत्र के बसिया मोड़ पर कार और ट्रक की टक्कर की वजह से हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और वो सड़
.
कार सवार सभी सिमडेगा में एक शादी समारोह में शामिल होकर रांची लौट रहे थे और इसी बीच यह घटना हो गई। मृतकों की पहचान पवन साहू, प्रवीण कुमार और रतन घोष के रूप में की गई। जबकि घायलों में विश्वजीत घोष व असीम घोष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बसिया मोड़ के पास बीड़ी पत्ता लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए।
108 एंबुलेंस ने कॉल नहीं रिसीव किया टक्कर की जोरदार आवाज के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर आए तो उन्हें हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया पर उधर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही सभी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल विश्वजीत घोष और असीम घोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।