Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeपंजाबखन्ना में धान की पनीरी में जहरीला स्प्रे किया: 80 एकड़...

खन्ना में धान की पनीरी में जहरीला स्प्रे किया: 80 एकड़ की खेती प्रभावित, किसान बोले- नई पनीरी तैयार करने में एक महीना लगेगा – Khanna News



धान की पनीरी जली हुई हालत में मिली।

लुधियाना के खन्ना में किसानों की धान की पनीरी को लोगों ने नष्ट कर दिया है। तीन किसानों की पनीरी पर रात के समय जहरीला स्प्रे किया गया। इस घटना से लखवीर सिंह, जगरूप सिंह और नाजर सिंह को भारी नुकसान हुआ है। घटना खन्ना शहर के बघौर गांव की है।

.

किसानों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर धान की पनीरी तैयार की थी। इस पनीरी से वे 80 एकड़ क्षेत्र में धान की खेती करने वाले थे। रात के अंधेरे में किसी ने जहरीले रसायन का छिड़काव कर पूरी पनीरी को खराब कर दिया।

अब नई पनीरी लगाने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा। इससे धान की फसल की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों ने आसपास के क्षेत्रों से पनीरी लेने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से भी पनीरी नहीं मिल सकी। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में अन्य किसानों के साथ ऐसी घटना न हो।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular