सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध।
लुधियाना में खन्ना के ललहेड़ी रोड पर गुरुवार रात को बदमाशों ने तलवारों से हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के करीबी पार्षद भी शामिल हैं। तीन पार्षद के ऑफिस में बैठे थे। आधी रात को कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत
.
जानकारी के अनुसार घायलों में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के करीबी आप पार्षद सुनील कुमार नीटा, सरकारी ठेकेदार संजीव दत्त, दुकानदार सुनील कुमार और दुकानदार एसोसिएशन अध्यक्ष गुरमीत सिंह क्लब शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब पार्षद नीटा अपने साथियों के साथ ऑफिस में बैठे थे।
बचाव में गए लोगों पर तलवारों से हमला
पास की दुकान पर कुछ युवक आए और दुकानदार को पीटने लगे। बचाव में गए लोगों पर भी तलवारों से हमला कर दिया गया। सबसे ज्यादा चोटें संजीव दत्त को आईं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि एक दिन पहले हमलावर 95 रुपए का सामान लेकर गए थे। 45 रुपए बकाया थे, जिन्हें मांगने पर यह हमला किया गया।
पार्षद नीटा के अनुसार हमलावर नशे में धुत थे। इलाके में खुलेआम नशे की बिक्री का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह घायलों का हाल-चाल पूछते हुए।
कैबिनेट मंत्री घायलों का हाल जानने पहुंचे
डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और एसएचओ गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। आधी रात को सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने पुलिस को सख्त धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।