Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeपंजाबखन्ना में वोल्वो बस और ट्राले की टक्कर: यात्रियों से खिड़की...

खन्ना में वोल्वो बस और ट्राले की टक्कर: यात्रियों से खिड़की से कूद बचाई जान, पुल पर लटका लोहे से भरा ट्राला – Khanna News



लुधियाना के खन्ना में नेशनल हाईवे पर दिल्ली से जालंधर जा रही पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस की लोहे के सरियों से लदे ट्राला से टक्कर हो गई। खन्ना बस स्टैंड के पास हुई इस घटना में बस में सवार 35 यात्री सुरक्षित रहे।

.

टक्कर के बाद ट्राला का आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। यात्रियों ने बस की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा

होशियारपुर निवासी सतनाम सिंह बस चला रहे थे। ट्राला मंडी गोबिंदगढ़ निवासी दीपक कुमार के नियंत्रण में था। एक यात्री के अनुसार, बस ने ट्राले को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन जगह कम होने के कारण टक्कर हो गई।

ट्राली चालक का कहना है कि वह धीमी गति से चल रहा था जब तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैफिक इंचार्ज रविंदर कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। सर्विस लेन पर भी अलर्ट जारी किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular