Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरखरगोन में उत्साह के साथ मन रहा गणगौर पर्व: 500 से...

खरगोन में उत्साह के साथ मन रहा गणगौर पर्व: 500 से अधिक महिलाओं ने ढोल-ताशों के साथ निकाला बाना, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला – Khargone News


खरगोन में गणगौर पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शिव-पार्वती की आराधना के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में ज्वारों की बाड़ी और घरों में महिलाएं भक्ति गीत गा रही हैं।

.

भावसार समाज की महिलाओं ने शनिवार सुबह 10 बजे सिद्धनाथ महादेव मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद ढोल-ताशों के साथ बाना निकाला। इस दौरान महिलाएं दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में नाचती-गाती नजर आईं। बाना हिंगलाज माता मंदिर तक पहुंचा, जहां सभी ने आशीर्वाद लिया।

एक-दूसरे को वरमाला पहनाई मंडल अध्यक्ष डिंपल भावसार के अनुसार, अनिता भार्गव दूल्हा और मीनाक्षी भावसार दुल्हन बनीं। समाज की धर्मशाला में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। करीब दो घंटे चले इस उत्सव में 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

बैंक कॉलोनी में गणगौर बड़ी की सेवा चल रही है। शिवांगी महाजन ने बताया कि चैत्र शुक्ल तीज 1 मार्च पर माता प्रतीक जवारों की पाट स्थापना होगी। इससे पहले महिलाएं माता की बाड़ी में नृत्य के साथ गणगौर की स्तुति कर रही हैं।

देखिए बाने के दौरान ली गई तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular