Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeराज्य-शहरखरगोन में 3 गो-तस्करों पर लगा NSA: जिला कोर्ट ने दी...

खरगोन में 3 गो-तस्करों पर लगा NSA: जिला कोर्ट ने दी मंजूरी, एक आरोपी पर 4 थानों में 6 केस दर्ज – Khargone News



तीनों पर कई थानों में केस दर्ज है।

खरगोन जिले में गोवंश तस्करी के मामलों में लिप्त तीन आदतन आरोपियों पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों पर गोवध प्रतिषेध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पहले से 4 से 6 तक प्रकरण दर्ज हैं।

.

एसपी धर्मराज मीणा के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा 3(2) के तहत आदेश जारी किए। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध प्रतिषेध अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी गोगावां और चैनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पहले आरोपी छगन मुंडिया पर कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें थाना चैनपुर में 3 और भगवानपुरा में एक केस शामिल है। दूसरे आरोपी आशिक मंसूरी पर गोगांवा थाने में 4 मामले दर्ज हैं। वहीं, तीसरे आरोपी सलीम मंसूरी पर सबसे अधिक 6 मामले दर्ज हैं। इनमें गोगांवा में 3, कोतवाली खरगोन, जुलवानिया और थाना बलकवाड़ा में एक-एक केस शामिल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular