Thursday, May 22, 2025
Thursday, May 22, 2025
Homeमध्य प्रदेशखिलचीपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा: मुस्लिम...

खिलचीपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा: मुस्लिम समाज ने की पुष्पवर्षा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर – rajgarh (MP) News


राजगढ़ के खिलचीपुर में बुधवार शाम को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह यात्रा शाम 5:30 बजे इमली स्टैंड स्थित बालाजी गार्डन से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौराहे पर जाकर संपन्न हुई।

.

यात्रा की शुरुआत डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ हुई। भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में भाजपा नेताओं के साथ बोहरा समाज के लोगों की भी सहभागिता रही।

भारत माता की वेशभूषा में सजी युवती आकर्षण का केंद्र रही

यात्रा में भारत माता की वेशभूषा में सजी एक युवती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उसका उत्साह और भाव-भंगिमा ने आमजन में देशप्रेम की भावना को और गहराई दी। तिरंगा यात्रा जब मुख्य मार्गों से गुजरी, तो मुस्लिम समाज सहित अन्य समुदायों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया। इससे नगर में आपसी एकता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

जय स्तंभ पर हुआ समापन, भारत माता को किया नमन

यात्रा का समापन शाम 6:30 बजे जय स्तंभ चौराहे पर हुआ। यहां उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और तिरंगे को श्रद्धा से नमन किया।

यात्रा में जिला भाजपा प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, विधायक पुत्र बापूलाल दांगी, अंशुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष बद्री दांगी, नगर परिषद अध्यक्ष रामजानकी मालाकार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता और समाजजन शामिल हुए।

देखिए तिरंगा यात्रा की तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular