Sunday, May 18, 2025
Sunday, May 18, 2025
Homeराज्य-शहरखेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए एमपी टीम रवाना: 19 से...

खेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए एमपी टीम रवाना: 19 से 24 मई तक दीव में आयोजन; 8 महिला और 7 पुरुष खिलाड़ी शामिल – Dewas News



खेलो इंडिया बीच गेम्स 19 से 24 मई तक दीव के घोघला बीच पर आयोजित।

खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन 19 से 24 मई तक दीव के घोघला बीच पर किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की देखरेख में आयोजित हो रही है, जिसमें कुल 6 खेलों को शामिल किया गया है।

.

मध्य प्रदेश की पेंचक सिलाट टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम रवाना हो चुकी है। इस टीम में कुल 15 खिलाड़ी हैं। जिसमें 8 महिला खिलाड़ी और 7 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

महिला खिलाड़ियों के नाम: भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, निहारिका राज पुरोहित, अनुश्री कुशवाहा, पिंकी कोल, विशाखा कोल, रीना गुर्जर और हिमांशी जाट।

पुरुष खिलाड़ियों के नाम: हर्ष जयसवाल, प्रांजल बुडानिया, ऋषभ जायसवाल, अमित रजक, आसिफ अली, महेंद्र स्वामी और अजय कैला।

मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष निभाएंगे

टीम के साथ पुरुष वर्ग के कोच आशु कुमार और महिला वर्ग की कोच जैनब खान भी गए हैं। टीम की मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख निभाएंगे। निर्णायक दल (रेफरी) में अंतरराष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास और विनीता रैकवार को शामिल किया गया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में टीम रवाना

भोपाल के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी प्रदीप के मार्गदर्शन में टीम को रवाना किया गया। इस मौके पर देवास के खेल विभाग के कोऑर्डिनेटर जावेद पठान, सीए राजेश सिंघी और मध्य प्रदेश के कोषाध्यक्ष संदीप जाधव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular