राजगीर में बन रहा है इनडोर कबड्डी स्टेडियम
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गृह जिला नालंदा के दौरे पर रहेंगे। राजगीर खेल अकादमी सह खेल विश्वविद्यालय परिसर में इंडोर हॉल संख्या-2, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ सहित कई अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घ
.
ये सुविधाएं न केवल राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेंगी, बल्कि बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने में भी सक्षम बनाएंगी।
डिप्टी सीएम कार्यक्रम में होंगे शामिल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। इसके अलावा जल संसाधन सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार और राजगीर के विधायक कौशल किशोर मौजूद रहेंगे।
बिहार के खेल विभाग में जुड़ेगा नया आयाम
खेल पर विशेष ध्यान
पिछले कुछ वर्षों में बिहार सरकार ने खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। राजगीर खेल अकादमी सह खेल विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परिसर में अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, छात्रावास और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है।
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवीन्द्रन शंकरन ने बताया कि नई सुविधाओं से राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। बिहार के खिलाड़ियों को अब उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
यह न केवल उनके प्रशिक्षण की लागत को कम करेगा, बल्कि अधिक से अधिक युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करने में भी मदद करेगा। यह पहल बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।