Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeबिहारखेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात: मुजफ्फरपुर में...

खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात: मुजफ्फरपुर में एक्टर ने राहत सामग्री का किया वितरण, फोटो लेने की मची होड़ – Muzaffarpur News


भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ​​​बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर बिहार का ये इलाका बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाढ़ ने अलग-अलग प्रखंड में अपना

.

खेसारी लाल यादव औराई प्रखंड में पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करके उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया। यह राहत सामग्री उनके चैरेटेबल फाउंडेशन से दिया गया है। उनके पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया। इस दौरान लोगों के बीच फोटो लेने की होड़ मच गई। पीड़ित खेसारी की तस्वीर खींचते नजर आए।

बता दें कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बागमती नदी ने औराई कटरा और गयाघाट प्रखंड के तकरीबन 12 पंचायतों को प्रभावित किया, फिर बागमती नदी का तटबंध सीतामढ़ी में क्षतिग्रस्त हो गया। इसका खास प्रभाव औराई प्रखंड पर पड़ा। इतना ही नहीं जब-तक बागमती का जलस्तर कम हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली। तभी लखनदेई नदी ने औराई प्रखंड में कहर बरपा दिया। लखनदेई नदी का तटबंध औराई प्रखंड के राम खेतारी पंचायत में टूट गया।

एक्टर ने राहत सामग्री का वितरण किया है।

जगह-जगह सामूहिक किचन की व्यवस्था

औराई के दर्जनों पंचायत और कटरा के कुछ पंचायत फिर से बाढ़ की चपेट मे आ गए। हालांकि, जिला प्रशासन और पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार सहायता पहुंचाई है। जगह-जगह सामूहिक किचन चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की। अन्य जो सुविधाएं होती है, उसे जिला प्रशासन ने जमीनी स्तर पर किया है। अब तमाम नदियों के जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular