Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeबिहारखैरा में कार की टक्कर से घायल मजदूर की मौत: इलाज...

खैरा में कार की टक्कर से घायल मजदूर की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम, चार बेटियों के पिता था मृतक; परिवार ने मांगा मुआवजा – Jamui News



जमुई में 8 मई को सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा बल्लोपुर गांव के पास नरियाना पुल के समीप हुआ था। मृतक मजदूर खैरा प्रखंड के नरियाना चाचो गांव के रहने वाले 50 वर्षीय दिलीप साव हैं।

.

तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर

8 मई को दिलीप साइकिल से खैरा की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिलीप साव का परिवार बेहद गरीब है। उनके चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी महज 25 दिन पहले ही हुई थी। एक साल पहले उनका इकलौता बेटा भी दुनिया छोड़ गया था। अब परिवार पूरी तरह टूट गया है।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि बेसहारा हो चुके इस परिवार को कुछ राहत मिल सके।

खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular