Sunday, May 18, 2025
Sunday, May 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगंगा में डूबे युवक का 3 दिन बाद मिला श‌व: नहाकर...

गंगा में डूबे युवक का 3 दिन बाद मिला श‌व: नहाकर निकलते समय फिसल गया था पैर, एसडीआरएफ टीम ने ढूंढा – Fatehpur News


राम चंद्र सैनी | फतेहपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गंगा में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, पुलिस ने पहुंचकर जांच की।

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। आदमपुर घाट पर नहाते समय डूबे 35 वर्षीय सनोज कुमार का शव तीन दिन की खोज के बाद मिला। सनोज कुमार रविवार दोपहर करीब 3 बजे गंगा नदी में नहाने गए थे।

नहाने के बाद बाहर निकलते समय उनका पैर गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की। पहले दिन सफलता नहीं मिलने पर परिजनों के अनुरोध पर प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल से काफी दूर गंगा नदी के किनारे से शव बरामद किया। घाट पर शव लाए जाने पर मृतक की पत्नी सोनी देवी बेहोश हो गईं। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अमौरा गांव के जागेश्वर के पुत्र थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular