Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगंगा स्नान करके वापस अलीगढ़ आएंगी हर्षा: अलीगढ़ में प्रशासन ने...

गंगा स्नान करके वापस अलीगढ़ आएंगी हर्षा: अलीगढ़ में प्रशासन ने नहीं दी पदयात्रा की अनुमति, संभल प्रशासन को भी भेजी सूचना – Aligarh News



हर्षा रिछारिया की यात्रा पर भी प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

साध्वी हर्षा रिछारिया अब संभल नहीं जा सकेंगी। इसके लिए उन्हें प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। पहले उनकी पदयात्रा को ही अनुमति नहीं दी जा रही थी, लेकिन बाद में सशर्त अनुमति दे दी गई। जिसके तहत उनके संभल जाने पर रोक लगा दी गई है। अब वह सिर्फ बुलंदशहर तक

.

हर्षा रिछारिया की पद यात्रा अलीगढ़ के कई मुस्लिम क्षेत्रों से होकर गुजरनी थी। वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आने का भी कार्यक्रम तय था। वह 21 अप्रैल तक अलीगढ़ में ही रहेंगे। ऐसे में प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर्षा की पद यात्रा संभल जाने से रोक दी है।

नरौरा से वापस लौटेगी हर्षा की यात्रा

हर्षा रिछारिया की पैदल यात्रा गुरुवार को अलीगढ़ शहर पहुंची थी। यहां पर वह महाभारत कालीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्हें कुछ हिंदू संगठनों ने रोक दिया था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

उनकी सनातनी युवा जोड़ो यात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से होकर गुजरनी थी। ऐसे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। इसी कारण उन्हें अनुमति नहीं दी गई। फिर बाद में सिर्फ नरौरा तक जाने की अनुमति दी गई। अब वह नरौरा घाट से गंगा स्नान करके वापस अलीगढ़ आएंगी और संभल नहीं जाएंगी।

नरौरा से ही यात्रा करेंगी खत्म

प्रशासन की सशर्त अनुमति के अनुसार नरौरा घाट से स्नान करने के बाद साध्वी हर्षा रिछारिया वापस अलीगढ़ ही लौटेंगी और संभल नहीं जाएंगी। अलीगढ़ होते हुए वह वापस मथुरा वृंदावन लौट जाएंगी। अलीगढ़ प्रशासन की ओर से संभल प्रशासन को भी इस बारे में सूचना भेजी जा चुकी है। हालांकि मोहन भागवत के अलीगढ़ दौरे को देखते हुए अलीगढ़ प्रशासन के साथ ही आसपास के जिले भी एलर्ट मोड में हैं। पुलिस प्रशासन हर एक प्वाइंट पर नजर बनाए हुए है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular