गया में गला रेतकर अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। डेड बॉडी पर चाकू से हमले के 12 निशान मिले हैं। शव गांव से बाहर खेत में मिला है। 18 अप्रैल को चेन्नई से बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। घटना सिंहपुर-फारम की है।
.
मृतक की पहचान सोनू कुमार ठाकुर के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक 19 अप्रैल को बहन की थी। 22 अप्रैल को भतीजी की शादी होनी थी। घर पर समारोह की तैयारी चल रही थी। रविवार रात 9 बजे तक दिखा था। उसके बाद वो नजर नहीं आया। फोन भी बंद था। घर के लोगों को लगा कि थककर किसी परिचित के यहां सो गया है। सोमवार सुबह गांव के पास खेत में उसका शव मिला। गले और बॉडी पर धारदार हथियार से वार किया गया था।
गांव में सोनू नाम का 2 युवक है। दूसरे सोनू कुमार का पड़ोस की गांव की लड़की से अफेयर था। घटना से एक दिन पहले वो लड़की को अपने घर लेकर आया था। इसपर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अगले दिन ही सोनू ठाकुर की हत्या हो गई है। आशंका है कि इसी विवाद वारदात को अंजाम दिया गया है। कहीं न कही इस घटना से उसका भी कोई लिंक है या उसे धोखे में मार दिया हो।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम।
जांच के लिए FSL टीम को बुलाया
घटना की सूचना पर डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है। जांच के लिए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।
एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। मृतक के मोबाइल को जब्त किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

मृतक सोनू ठाकुर की फाइल तस्वीर