Thursday, March 27, 2025
Thursday, March 27, 2025
Homeबिहारगर्भवती पत्नी को मारकर घर से 3 किमी दूर दफनाया: साले...

गर्भवती पत्नी को मारकर घर से 3 किमी दूर दफनाया: साले से कहा- बहन को मारकर फेंक दिया; आरोपी की निशानदेही पर गड्‌ढे से निकाली लाश – Nalanda News


नालंदा में 22 मार्च को पति ने अपनी 7 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, फिर साले को फोन कर कहा तुम्हारी बहन को मारकर फेंक दिए हैं। आरोपी पति ने लाश को घर से 3 किमी दूर 3 फीट के गड्‌ढे में दफना दिया।

.

मायके वालों ने अपने बेटी को फोन करना शुरू किया पर उससे बात नहीं हुई। 23 मार्च को मायके वाले महिला के ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था। ताला लगा हुआ था।

मायके वालों ने अस्थावां थाने की पुलिस को सूचना दी। परिजन और पुलिस खोजबीन कर रहे थे। 24 मार्च को आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की तैनाती में लाश को गड्‌ढे से निकलवाया।

शव मिलने के बाद मायके वालों ने थाने में आवेदन दिया और फिर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतका के भाई नीतीश कुमार पासवान ने 6 लोगों पर दहेज के लिए गला घोंट हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ मृतका के अवैध संबंध की भी चर्चा है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के तेलिया खंधा की है।

लाश की सूचना पर जुटे स्थानीय लोग।

2018 में हुई थी दूसरी शादी

मृतका की पहचान रूपेश पासवान की (28) वर्षीया पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है। दोनों की यह दूसरी शादी थी। 2018 में दोनों का विवाह हुआ था। 2 बेटियां भी है। एक की उम्र 2 और दूसरी 5 साल की है। बताया गया कि रूपेश की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। कब हुई, किस कारण हुई ये क्लियर नहीं है, क्योंकि आरोपी के घर अभी कोई नहीं है, सभी फरार हैं।

होली के एक दिन बाद ससुराल गई थी बेटी

वहीं, मृतका के पिता अरुण के अनुसार होली में बेटी सोनी अपने मायके आई हुई थी। त्योहार के 1 दिन बाद सोनी ससुराल लौट थी।

जिस प्रखंड में सोनी रहती है, उसी प्रखंड में उसकी बहन भी रहती है। जब दामाद रूपेश ने मेरे बेटे को कहा कि तुम्हारी बहन को मारकर फेंक दिए तो हमने अपनी दूसरी बेटी से स्थिति के बारे में पता करने को कहा। तब उसने कहा था कि सब कुछ ठीक है।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

सदर एसडीपीओ-1 नुरुल हक ने बताया,

QuoteImage

शेखपुरा जिला के शेखूपुरसराय निवासी अरुण पासवान की बेटी के गायब होने की सूचना अस्थावां थाना को दी गई थी। छानबीन के क्रम में चिश्तिपुर गांव के तेलिया खंधा आहार से महिला का शव दंडाधिकारी की उपस्थिति में बरामद किया गया। मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से एफएसल ने साक्ष्य जुटाए हैं। अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular