उवैस चौधरी | इटावा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुशबू, मृतका
इटावा में बसरेहर क्षेत्र के बहादुरपुर लोहिया नहर से एक गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया है। शव फूलने की वजह से पानी में उतराने लगा। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके वालों ने पति पर नहर में धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पीएम हाउस में जब बॉडी पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देखें तीन फोटो…

परिजनों को अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान 25 साल की खुशबू के रूप में हुई है। वह जनवरी से अपने मायके शांति कॉलोनी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, 21 मार्च को खुशबू का पति शिवम सिंह उसे वापस ले जाने आया था। खुशबू जाने से मना कर रही थी, लेकिन पति ने आत्महत्या की धमकी देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ देर बाद शिवम ने फोन करके बताया कि खुशबू ने नहर में छलांग लगा दी है।
मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिवम ने खुशबू को नहर में धक्का दिया। खुशबू 4 महीने की गर्भवती थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस और एनडीआरएफ ने दो दिन तक नहर में खुशबू के शव की तलाश की। रविवार को शव बरामद हुआ।

पुलिस ने नहर से शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लार भेज दिया और शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ससुराल पक्ष का कहना है खुशबू ने ही शिवम को बुलाया था। फिर वह नहर में फूल चढ़ाने के लिए उतरी और उसमें कूद गई।
खुशबू के भाई सत्यम ने बताया हमारी बहन से आए दिन उसके ससुराल वाले दहेज की डिमांड करते थे। बहन ने कई बार फोन करके हमें जानकारी दी। हमने सुसराल वालों को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माने। बहनोई मेरी बहन को लेने आए थे। धमकाया साथ नहीं चली तो जान दे दूंगा। डर के कारण मेरी बहन उनके साथ चली गई।
बसरेहर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि परिवार की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।