मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने समय-सीमा की बैठक ली। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। वहीं चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय ने पानी की समस्या को देखते हुए वार्ड क्रमांक 1 केराडो
.
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को स्वास्थ्य केंद्रों, आश्रम-शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खराब हैंडपंपों की तुरंत मरम्मत करने को कहा गया। विभाग को पिछले साल की समस्याओं का आकलन कर पहले से ही समाधान तैयार करने को कहा गया।
वहीं, महापौर ने जल विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा की। उन्होंने टंकी की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही ट्यूबवेल की मरम्मत के आदेश भी दिए।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने समय सीमा की बैठक ली
पानी टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर
चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय ने सभापति संतोष सिंह और MIC सदस्यों के साथ पूरे परिसर का जायजा लिया। महापौर ने खुद सीढ़ी पर चढ़कर टंकी की स्थिति का अवलोकन किया।
महापौर ने कहा कि गर्मी में शहरवासियों को पेयजल की अच्छी व्यवस्था देना नगर निगम का मूल दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे से करें। इस दौरान MIC सदस्य नरेंद्र साहू, राम अवतार और नगर निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन मौजूद थे।

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
समय सीमा की बैठक में आयुष्मान और राशन कार्ड योजनाओं की समीक्षा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ग्राम सभाओं में राशन कार्ड धारकों की सूची का सार्वजनिक पाठ किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि कौन वास्तव में गांव का निवासी है। इसके बाद आयुष्मान कार्ड का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
अंत्यावसायी योजना के तहत दिए गए ऋण की वसूली पर विशेष जोर दिया गया। तहसीलदारों को बकायादारों के खिलाफ कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। पंचायत के माध्यम से लिए गए ऋण की समय पर वसूली भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
वन अधिकार पट्टा मामलों में वन विभाग को उचित निरीक्षण और पंजीयन के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर भी जोर दिया गया।

समय सीमा की बैठक पर गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया
आगजनी की घटनाओं को रोकने विशेष जोर
जिला पंचायत को मनरेगा के तहत छाया और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
किसी भी आग लगने की घटना की सूचना तत्काल 07836299112 पर देने की अपील की गई। इसके अलावा, कलेक्टर ने आश्रम शालाओं, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सुधार किया जाए।
जनदर्शन में कई मांगों के निराकरण के निर्देश
मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर 23 आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन दी। सभी आवेदनों को तत्काल संबंधित अधिकारियों परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के लिए प्रेषित किए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।