Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशगर्मी से ट्रांसफॉर्मर का तापमान 60 डिग्री,लगे कूलर: कनिष्ठ यंत्री बोले,...

गर्मी से ट्रांसफॉर्मर का तापमान 60 डिग्री,लगे कूलर: कनिष्ठ यंत्री बोले, 30 गांवों में लाइन ट्रिपिंग से मिलेगी राहत; बुरहानपुर में पारा पहुंचा 42 – Burhanpur (MP) News


ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने बिजली कंपनी ने लगाए कूलर।

बिजली वितरण कंपनी ने शनवारा स्थित ग्रिड और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए हैं। दरअसल बुरहानपुर में पिछले दो दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिससे बिजली ट्रांसफॉर्मर का तापमान 60 डिग्री तक पहुं

.

बिजली ट्रांसफॉर्मर का तापमान 60 डिग्री इससे पहले तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी के कारण सुबह 8 बजे से ही बिजली ट्रांसफॉर्मर का तापमान बढ़ने लगता है।

किसानों को लाइन ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी राहत -खनूजा कनिष्ठ यंत्री नवनीत खनूजा के अनुसार, तापमान 60 डिग्री से ऊपर जाने पर बार-बार लाइन ट्रिपिंग की समस्या आती है। इसलिए कूलर 24 घंटे चलाया जा रहा है। जिससे किसानों को लाइन ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

सारोला सब स्टेशन पर 5 एमवीए के तीन ट्रांसफॉर्मर के लिए एक कूलर लगाया गया है।

नेपानगर क्षेत्र के सारोला गांव में पिछले एक सप्ताह से तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार और मंगलवार को यह 42 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग का अनुमान है कि जून तक यही स्थिति बनी रहेगी। कूलर लगाने से 30 गांवों के किसानों को लाइन ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular