Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद का गोकश पुलिस मुठभेड़ में घायल: बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग...

गाजियाबाद का गोकश पुलिस मुठभेड़ में घायल: बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका, फायरिंग में पैर में लगी गोली – Hapur News


दानिश, हापुड़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक लुहारी खेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी विलाल गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह गाजियाबाद और हापुड़ पुलिस के रडार पर था। उस पर गौकशी, आर्म्स एक्ट समेत करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी से अवैध तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। जांच में पता चला कि बाइक गाजियाबाद से चोरी की गई थी। पुलिस अब उसके अन्य जिलों में संभावित अपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular