Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर का आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला: 14 फर्जी आय प्रमाण पत्र मिले,...

गाजीपुर का आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला: 14 फर्जी आय प्रमाण पत्र मिले, 10 लेखपाल किए जा चुके सस्पेंड; दो थानों में FIR दर्ज – Ghazipur News


कृपा कृष्ण ‘केके’ | गाजीपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में बड़ा घोटाला इन दिनों सुर्खियों में है। जिले के भुड़कुड़ा और दुल्लहपुर थानों में फर्जी आय प्रमाण पत्र के मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक जांच में 14 अभ्यर्थियों के आय प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इस मामले में जिलाधिकारी ने 10 लेखपालों को पूर्व में ही निलंबित कर दिया है। फर्जी दस्तावेजों के खुलासे के बाद कई नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

जिले में 290 पदों के लिए निकली भर्ती में 286 पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। पहली शिकायत सैदपुर तहसील से मिली। इसके बाद जमानियां, बाराचवर, रेवतीपुर और सेवराई तहसील में भी नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं।

प्रशासन कर रहा जांच मामले की शुरुआत सीडीओ के पूर्व स्टेनो राधेश्याम की बेटी के फर्जी आय प्रमाण पत्र की शिकायत से हुई। जिला प्रशासन अब गोपनीय तरीके से सभी नियुक्तियों की जांच करा रहा है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर फर्जी दस्तावेज बनाने और इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular