कृपा कृष्ण | गाजीपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। गाजीपुर-करंडा मार्ग पर बयपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भटौली गांव निवासी विजय बिंद की मौत हो गई। मृतक विजय बिंद 35 वर्ष के थे और जर्मन के पुत्र थे।
घटना के समय विजय बिंद अपने ट्रैक्टर से आदर्श बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनका ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में विजय ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।