Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर रेलवे स्टेशन पर मिली लड़की: घर से नाराज होकर निकली...

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर मिली लड़की: घर से नाराज होकर निकली बलिया की रहने वाली, परिजनों को सौंपा – Ghazipur News


कृपा कृष्ण ‘केके’ | गाजीपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर मिली लड़की।

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को एक लड़की मिली। पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह घटना सामने आई।

प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बैठी करीब 20 वर्षीय लड़की काफी परेशान दिख रही थी। महिला आरक्षी ने उससे बात की। लड़की ने अपना नाम बताया। वह बलिया जिले के सुनील राजभर की बेटी है।

जीआरपी टीम ने सी-प्लान के जरिए लड़की के परिवार का फोन नंबर निकाला। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पहुंचे। पहचान की पुष्टि के बाद लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि लड़की घर से नाराज होकर निकल गई थी। उन्होंने अपनी बेटी को सकुशल पाने पर जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पुलिस टीम की सराहना की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular