Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeबिहारगिरिराज सिंह को मिट्टी का हक अदा करना चाहिए: बेगूसराय में...

गिरिराज सिंह को मिट्टी का हक अदा करना चाहिए: बेगूसराय में कन्हैया ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना, कहा- CM से पूछेंगे कि लोगों का रोजगार कहां है – Begusarai News


NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी और JNU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की अपने गृह जिला बेगूसराय में आयोजित पदयात्रा जीरोमाइल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ। अब यह पदयात्रा मंगलवार से पटना जिले में होगा। कन्हैया

.

गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने भीड़ से कहा उनसे पूछिए सांसद जी आए हैं, कुटुंब बनकर बेगूसराय के भगीना हैं। दो बार बेगूसराय के लोगों ने जिताया है, बेगूसराय के मिट्टी की लाज रखो। पूरे देश ने देखा राहुल गांधी के साथ कितने लोग पदयात्रा में शामिल हुए। हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े-लिखे को फारसी क्या। गिरिराज सिंह गुस्साइए मत, बिहार सरकार आपका, देश की सरकार आपका। इसलिए गुस्सा मत होइए गर्मी है, लेकिन उतना नहीं है। असली बात यह है कि काला टोपी पहनने वाले, उजाला टी-शर्ट को पसंद नहीं है।

कन्हैया ने 14 किलोमीटर की पदयात्रा की

दरअसल, बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रुको नौकरी दो पदयात्रा ITI मैदान से शुरू होकर जीरो माइल गोलंबर पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी सुभाष चौक से टाउनशिप गेट तक करीब डेढ़ किलोमीटर पद यात्रा में शामिल हुए, लेकिन कन्हैया कुमार की यात्रा 14 किलोमीटर चलकर जीरो माइल राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई।

जीरोमाइल में कन्हैया कुमार को सुनने के लिए उमड़ी भीड़।

लोग, रोज बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं

जीरोमाइल में राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कन्हैया कुमार ने नुक्कड़ सभा भी किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने जहां बिहार सरकार पर पलायन और रोजगार को लेकर हमला बोला। इसके साथ ही स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। इसलिए 11 अप्रैल को इसी जोश के साथ, जैसे बेगूसराय में शामिल हुए हैं, वैसे ही 11 तारीख को पटना चलिए। बिहार की सरकार से पूछेंगे कि आपने डबल इंजन की सरकार को पलायन की सरकार बना दी है। लोग, रोज बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ऐसा क्यों कर रहे हैं।

राहुल गांधी का जताया आभार

कन्हैया ने कहा कि नेता का बेटा नेता बनता है, DM का बेटा DM बनता है, लेकिन अब किसान का बेटा किसान नहीं बनेगा। रोजी, रोटी, कपड़ा और मकान यह हमारा अधिकार है, यह सरकार को देना पड़ेगा। सरकार अधिकार नहीं दे रही है। सांसद भले चुप हो जाएं, लेकिन हम चुप नहीं होंगे, संघर्ष करेंगे।नुक्कड़ सभा के बाद कन्हैया ने ट्वीट कर राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि आज बेगूसराय में ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा में न्याय योद्धा, गरीबों, शोषितों और वंचितों की उम्मीद राहुल गांधी शामिल हुए। जिलावासियों की ओर से हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बिहार में बदलाव का आगाज है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular