Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeदेशगिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश: बेगूसराय में जनता दरबार...

गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश: बेगूसराय में जनता दरबार से निकल रहे थे, आप कार्यकर्ता ने किया हमला, बोले- दाढ़ी वालों संग तेजस्वी-अखिलेश – Begusarai News


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की गई। दरअसल, शनिवार को बलिया प्रखंड में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे। जनता दरबार से निकलते समय एक युवक ने हमला कर लिया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियो

.

पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, गिरिराज सिंह ने कहा कि दाढ़ी वालों के लिए तेजस्वी और अखिलेश यादव खड़े हो जाएंगे।

पुलिस ने आरोपी शहजादुज्जमा उर्फ सैफी को हिरासत में लिया है।

सवाल का जवाब नहीं मिलने पर किया हमला

बताया जा रहा है कि जनता दरबार खत्म होने के बाद लखमिनियां निवासी वार्ड पार्षद और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहजादुज्जमा उर्फ सैफी की ओर से कुछ सवाल पूछा गया। चलते-चलते केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आपके द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जबाव दे दिया गया है। इसके बाद सैफी ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने नारेबाजी से मना किया तो गिरिराज सिंह को मुक्के से मारने की कोशिश की।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ उठाता रहूंगा आवाज

घटना पर अपनी बात रखते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हम निकलने लगे, इसके बाद उसने मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। दुर्भाग्य है कि दाढ़ी होने के कारण तेजस्वी यादव भी उसके साथ खड़े हो जाएंगे, अखिलेश यादव भी वोट के लिए उसके साथ खड़े हो जाएंगे। लेकिन, मैं ऐसी चीजों से नहीं डरता। मैं लखमीनिया, बलिया, बेगूसराय या देश में जो भी साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहेंगे, उसके खिलाफ हमारी आवाज उठती रहेगी।

बेगूसराय और बिहार सहित पूरे देश में हिंदुओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे। यह लोग बांग्लादेश की तरह गलत करने की कोशिश करते हैं।

सांप्रदायिक तनाव के पीछे मुसलमान

देश में जहां कहीं भी सांप्रदायिक तनाव बिगड़ा है, वह हिंदू से नहीं, मुसलमान की तरफ से बिगड़ा है। तथाकथित आजादी के बाद से एक भी ताजिया पर हिंदुओं ने कभी पत्थर नहीं फेंका। लेकिन, हिंदुओं के हनुमान जयंती, बलिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में बाधा डाला गया। इसी तरह से कभी रामनवमी में चाहे नालंदा हो, गोपालगंज हो, बरेली हो या पूरे देश में वे ऐसा काम करते हैं।

कुछ राजनीतिक पार्टियां मुसलमान के वोट पर अपना हक मानते हैं। चाहे राहुल गांधी हो या तेजस्वी यादव हो, चाहे अखिलेश यादव हो, यह उनके आगे खड़े होते हैं। उनको बचाने के लिए खड़े होते हैं। लेकिन, अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट हो। योगी जी ने सही कहा है कि अगर बंटोगे तो कटोगे, अब हिंदुओं को भी एकजुट होगा।

ये भी पढ़िए

केंद्रीय मंत्री का विरोध, कार छोड़कर बाइक से निकले:बेगूसराय में गिरिराज का काफिला निकलवाने पुलिस पहुंची, संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने घेराव किया था

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को रविवार (4 अगस्त) को अपने ही लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों का विरोध झेलना पड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अपनी गाड़ी से उतरे और बाइक पर बैठकर निकल गए। काफिले में शामिल गाड़ियों को निकलवाने के लिए पुलिस को आना पड़ा। दरसअल, फेस रिकॉग्नाइज्ड अटेंडेंस सिस्टम (FRAS) को हटाने समेत कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मी हड़ताल कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का घेराव किया। पूरी खबर यहां पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular