बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी साधा है निशाना।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के समय में घटना करने वाले आतंकवादी को नरेंद्र मोदी पकड़ कर ला रहे हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं।
.
बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि संजय राऊत तहव्वुर राणा के भारत लाने पर BJP द्वारा जश्न मनाने की बात कह रहे हैं, लेकिन बीजेपी जश्न नहीं मनाती। कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा हो या तसव्वुर राणा हो, जो भी आतंकवादी घटनाएं हुई वह कांग्रेस के समय में घटी थी।
26 नवंबर 2008 को कांग्रेस के कार्यकाल में हुई आतंकी घटना के बाद अब PM मोदी ने अमेरिका से ऐसे आतंकवादियों को लाने का काम किया। अब इससे पाकिस्तान के गुंडागर्दी, पल रहे आतंकवादियों के गिरोह से पर्दा उठेगा। मोदी जी का संकल्प है कि चाहे देश के अंदर उग्रवादी हो या आतंकवादी हो, उसकी समाप्ति होगी। आज देश के अंदर कहीं आतंकवाद की घटना नहीं हो रही है। पहले कभी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मुंबई में आतंकवादी हमले होते हैं। PM नरेंद्र मोदी आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं।
संजय राऊत ने तहव्वुर राणा के भारत लाने पर BJP द्वारा जश्न मनाने की बात कही थी।
हमलोग देश के अमन चैन के लिए काम करते हैं
संजय राऊत पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हमलोग देश के लिए काम करते हैं, देश के अमन चैन के लिए काम करते हैं। यह बात कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को चाहने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि PM मोदी आतंकवाद पर नकेल कस रहे हैं।
बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं ममता
वक्फ संशोधन बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंसा पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटना निंदनीय और सोचने वाली है। घटना सरकार के द्वारा घटित हो रही है। ममता बनर्जी चाहती है कि मुसलमान इतना आतंक मचाए की हिंदू अपने को डरा हुआ महसूस करें। ममता बनर्जी ही हिंदुओं को तबाह और बर्बाद करने पर डटी हुई है तो क्या हो सकता है ? ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं और उसी रास्ते पर चल रही है।