Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरगुना की ईदगाह बाड़ी में हुई नमाज: सुन्नी मस्जिद के इमाम...

गुना की ईदगाह बाड़ी में हुई नमाज: सुन्नी मस्जिद के इमाम ने सुनाईं तकरीरें; शहर काजी​​​​​​​ बोले- समाज में मोहब्बत और होना जरूरी – Guna News


ईदगाह बड़ी में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम समाज जन।

गुना शहर में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे ईदगाह में पहली नमाज हुई, जबकि बड़ी ईदगाह में 9:30 बजे नमाज अदा की गई। लोगों ने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी।

.

शहर में एक दर्जन स्थानों पर हुई नमाज

कैंट मस्जिद, बड़ी ईदगाह और हड्डी मील समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर नमाज का आयोजन हुआ। बड़ी ईदगाह में सुन्नी मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा करवाई और तकरीर सुनाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और बड़ों ने बच्चों को ईदी दी।

शहर काजी बोले- समाज में मोहब्बत और होना जरूरी

इस दौरान शहर काजी ने समाजजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब समाज में मोहब्बत और एकता होगी, तभी हर इंसान तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकेगा। समाजजनों ने बताया कि ईद का अर्थ है खुशियां बांटना।

यह त्योहार दान और परोपकार की शिक्षा देता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार जमा-पूंजी का 2.5% गरीबों में बांटना, जरूरतमंदों को अनाज और कपड़े देना और काम करने वालों का सम्मान करना ईद के महत्वपूर्ण संदेश हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular