जयस्तंभ चौराहे की रोटरी को तिरंगे कपड़े से सजाया गया है।
भारतीय सेना के सम्मान में आज शाम 5 बजे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के लिए शहर को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। चौराहों की रोटरियों को तिरंगे कपड़े से सजाया गया है और नगरपालिका ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
.
पिछले कई दिनों से इस तिरंगा यात्रा की तैयारियां चल रही थीं। सामाजिक संगठनों द्वारा कई बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई। भारतीय जनता पार्टी ने भी कई बैठकों के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
शास्त्री पार्क पर भी बड़ा तिरंगा लगाया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन और डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी CMO मंजुषा खत्री के नेतृत्व में नगरपालिका द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। रैली के मार्ग की विशेष सफाई कराई गई है।
शास्त्री पार्क से हनुमान चौराहे तक पूरे रास्ते को सजाया गया है। शास्त्री पार्क में एक विशाल तिरंगा लगाया गया है। इसी तरह हनुमान चौराहे की रोटरी पर तिरंगे के रंगों की लाइटें लगाई गई हैं।

हनुमान चौराहे की रोटरी पर तिरंगे के कलर की लाइट भी लगाई गई है।
ये रहेगा यात्रा का रूट
तिरंगा यात्रा शास्त्री पार्क से प्रारंभ होकर लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, सराफा बाजार, निचला बाजार और हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहे पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को पत्र जारी कर छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।