Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशगुना नगरपालिका में CMO का प्रभार संभालेंगी डिप्टी कलेक्टर: अध्यक्ष विरोधी...

गुना नगरपालिका में CMO का प्रभार संभालेंगी डिप्टी कलेक्टर: अध्यक्ष विरोधी खेमा कर रहा था किसी डिप्टी कलेक्टर को CMO बनाने की मांग; आज लेंगी बैठक – Guna News



डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री ने CMO का चार्ज संभाल लिया है।

गुना नगरपालिका में अब CMO का काम अब डिप्टी कलेक्टर संभालेंगी। कमिश्नर ने प्रभारी CMO को अतिरिक्त प्रभार से हटाकर डिप्टी कलेक्टर को CMO का प्रभार सौंपा है। वह आज नगरपालिका पहुंचकर कर्मचारियों की बैठक लेंगी।

.

बता दें कि गुना नगरपालिका में CMO का प्रभार तेज सिंह यादव के पास था। कलेक्टर जिला गुना के पत्र अनुसार तेज सिंह यादव, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया गया है। इसे दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर ग्‍वालियर मनोज खत्री द्वारा तेज सिंह यादव, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण गुना को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।

उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर मंजुषा खत्री को अपने काम के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद गुना का अतिरिक्त प्रभार अन्य आगामी आदेश तक सौंपने संबंधी आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेशानुसार डिप्‍टी कलेक्‍टर ने सीएमओ गुना का पदभार ग्रहण कर लिया गया है। वह आज नगरपालिका में कर्मचारियों की बैठक लेंगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर CMO को हटाने की मांग की थी। उन्होंने निवेदन भी किया था कि किसी डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी को गुना नगरपालिका CMO का चार्ज दिया जाए। इस पूरे मामले को नगरपालिका में चली आ रही खींचतान के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। सिंधिया से निवेदन करने वाले पार्षद पिछले दो दिनों से यह कह भी रहे थे कि CMO का चार्ज किसी डिप्टी कलेक्टर को दिया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular