Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeराज्य-शहरगुना में महिलाओं ने हांथों में तलवार लेकर किया गरबा: शारदा...

गुना में महिलाओं ने हांथों में तलवार लेकर किया गरबा: शारदा जागृति समिति ने किया आयोजन; शस्त्र पूजन कर की कार्यक्रम की शुरुआत – Guna News


महिलाओं ने तलवार के साथ गरबा किया।

गुना में महिलाओं ने गरबे से पहले शास्त्र पूजन किया। इसके बाद हाथों में तलवार लेकर गरबा किया। आमतौर पर नवरात्रि में लोग हाथों में डांडिया लेकर गरबा करते हैं। गुना में समिति की महिलाओं ने इस बार गरबे का अनोखा आयोजन किया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर

.

जिलेभर में इन दिनों गरबे का आयोजन किया जा रहा है। कई क्लब गरबे का आयोजन करा रहे हैं। दो दिन पहले शहर में आयोजित हुए लायंस क्लब गुना सेंट्रल के गरबे में एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग शामिल हुईं थीं। वहीं मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए गरबे का आयोजन किया गया। दो दिन पहले कायस्थ महिला सभा ने भी चित्रगुप्त मंदिर पर गरबे का आयोजन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समिति की सदस्य।

शारदा जागृति समिति द्वारा गरबा का आयोजन एक निजी गार्डन में किया गया था। समिति के मुताबिक आराध्य देवी शक्ति स्वरूपा भी रक्षा का संदेश देती हैं। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए समिति की महिलाओं ने शस्त्र पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं ने तलवार के साथ गरबा किया। इसके बाद पारम्परिक डांडिया नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।

गरबा नृत्य में पहला स्थान ज्योति नामदेव ने प्राप्त किया। आशी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं। बेस्ट ड्रेस का पुरुस्कार काजोल नामदेव, वर्षा चौहान और अंजना नामदेव को मिला। बालिकाओं में विधि वर्मा एवं भव्या वर्मा को पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं को फलहार एवं प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर समिति की संस्थापक सुनीता अग्रवाल, अध्यक्ष सपना शर्मा, कोषाध्यक्ष मधु सोनी, सचिव चंदा चौरसिया और कार्यकारिणी की सदस्यों ने भाग लिया और माता रानी की उपासना की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular