जिले के मधुसुदनगढ़ में एक युवक पर शुक्रवार सुबह तलवार से हमला कर दिया गया। तलवार उसकी गर्दन पर लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। युवक पर हमला किसने और क्यों किया, यह फिलहाल पता नहीं चल स
.
मिली जानकारी के अनुसार मधुसुदनगढ़ का रहने वाला अभिषेक सोलंकी(23) शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास भोपाल रोड पर था। तभी अचानक एक व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लिए आया और उस पर हमला कर दिया। तलवार उसकी गर्दन पर लगी, जिससे काफी गहरा घाव हो गया, जो लगभग 3 इंच का है
तलवार लगते ही युवक बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मधुसुदनगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। युवक पर हमला किसने और क्यों किया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV भी खंगाल रही है।
मधुसुदनगढ़ थाना प्रभारी SI संदीप यादव ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा युवक पर हमला किया गया है। युवक को गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटनास्थल को वीडियोग्राफी भी करा रही है। आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।