Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशगुना में शनिवार रात एक घंटे में 21.6 मिमी बारिश: कई...

गुना में शनिवार रात एक घंटे में 21.6 मिमी बारिश: कई इलाकों में जलभराव; घरों-दुकानों से पानी निकालते दिखे लोग, आज भी अलर्ट – Guna News


लोग वाइपर से सड़कों का पानी साफ करते नजर आए।

गुना में शनिवार रात एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिसमें 21.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। रविवार सुबह पुरानी गल्ला मंडी में लोग अपने घरों और दुकानों से पानी बाहर निकालते नजर आए।

.

बता दें कि, पिछले दो दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जून के शुरुआती दो सप्ताह में तेज गर्मी के बाद अब सुबह धूप और शाम को बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार शाम को भी एक घंटे में लगभग एक इंच बारिश हुई थी।

बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

शनिवार को दिनभर तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश एक घंटे तक जारी रही।

एक-दो दिन में होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष मानसून देश में चार दिन पहले आ गया और महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में समय से पूर्व पहुंच गया। पिछले 15 दिनों से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में रुका मानसून अब आगे बढ़ने लगा है और मध्य प्रदेश में 16-17 जून तक पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 15 जून है, जबकि पिछले वर्ष यह 21 जून को पहुंचा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular