मृतक की पहचान जॉनसन डुंगडुंग के रूप में हुई है।
झारखंड के गुमला जिले में बसिया-पालकोट सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जॉनसन डुंगडुंग के रूप में हुई है।
.
घटना गुरुवार को हुई, जब जॉनसन अपने दोस्त अमृत केरकेटा के साथ सारु बेड़ा गांव से अपने गांव पहान टोली लौट रहा था। रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जॉनसन को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल जॉनसन को बसिया उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑटो चला रहे उसके दोस्त अमृत को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त नशे की हालत में थे।
बसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।