Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeझारखंडगुमला में दिनदहाड़े युवक की हत्या: शादी से लौटते वक्त पत्थर...

गुमला में दिनदहाड़े युवक की हत्या: शादी से लौटते वक्त पत्थर से कुचल कर मारा, रांची के एक राइस मिल में करता था काम – Gumla News



गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोटवा गांव के 35 वर्षीय बिनोद गोप की अज्ञात लोगों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

.

बिनोद रविवार को मझकेरा गांव से एक शादी समारोह में भाग लेने कोलेबिरा गए थे। वे जोगोटोली निवासी बिरसा मुंडा की बोलेरो गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटने के बाद जोगोटोली में गाड़ी छोड़कर पैदल अपने घर जा रहे थे।

कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे

दोपहर 12:30 बजे बनागुटु बाजारटांड़ से कुछ आगे करंज पेड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बिनोद रांची स्थित एक राइस मिल में काम करते थे। वे कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसने और किस कारण से इस घटना को अंजाम दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular