Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडगुमला में पानी मांगने के बहाने महिला की हत्या: आरोपी ने...

गुमला में पानी मांगने के बहाने महिला की हत्या: आरोपी ने कुल्हाड़ी से तीन महिलाओं पर किया हमला, फिर कुएं में कूदा – Gumla News


आरोपी के हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बलिराम खड़िया ने पानी मांगने के बहाने रीना देवी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

.

बलिराम ने इससे पहले जंगल में लकड़ी चुन रही दो महिलाओं से कुल्हाड़ी मांगा। कमलटोली की चन्द्रमुनी देवी और चंदगो की कोरवाइन पर उसी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद गांव में साढ़े चार साल के बालक अनुज खड़िया को डंडे से मारकर घायल कर दिया। तीनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीना देवी की फाइल फोटो।

इधर, हत्या के बाद भागते समय ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो आरोपी एक कुएं में कूद गया। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के पति तमिलनाडु में करते हैं मजदूरी

मृतक की बहन रंजिता के अनुसार, घटना के समय रीना घर में अकेली थी। उसके दो बच्चे स्कूल गए थे। बलिराम ने पानी मांगा और जैसे ही रीना पानी लेकर पहुंची, उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रीना की मौके पर ही मौत हो गई। रीना के पति अनिल खड़िया तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं।

QuoteImage

प्रथम दृस्या में नशे के कारण हत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों को लेकर छानबीन की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त किए गए कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है। -मुनेश्वर तिवारी, कुरुमगढ़ थाना प्रभारी

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular