Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeझारखंडगुमला में सड़क किनारे मिला युवक का शव: धारदार हथियार से...

गुमला में सड़क किनारे मिला युवक का शव: धारदार हथियार से की गई हत्या, शरीर पर जख्म के कई निशान; मौके पर बिखरा खून – Gumla News


गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बाहा गांव में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू उरांव के रूप में हुई है, जिसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

.

सोनू उरांव मजदूरी कर परिवार चलाता था। हाल ही में दूसरे राज्य से अपने गांव लौटा था। शनिवार की रात वह एक शादी समारोह में गया था, जहां से अपनी मां को घर छोड़ने के बाद वापस निकला, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव सड़क किनारे देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

भरनो में सड़क किनारे युवक का शव बरामद किया गया है।

धारदार हथियार से वार कर की गई हत्या

ग्रामीणों के अनुसार सोनू के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि हत्या कहीं और नहीं बल्कि वहीं की गई है।

पुलिस को सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मां और बहन का था इकलौता सहारा

सोनू उरांव अपने परिवार में मां और बहन का एकमात्र सहारा था। वह काफी शांत स्वभाव का युवक था और उसका गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। सोनू बचपन से ही अपने ननिहाल यानी कुसुम्बाहा गांव में रह रहा था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करता था।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां का कहना है कि वह हमेशा सबकी मदद करता था और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसकी हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया।

पूर्व में पकड़े गए थे हथियारबंद अपराधी

मारासिली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिन पहले कुछ अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ा गया था। इससे पहले भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की निगरानी कम है। इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जुटी जांच में, जल्द खुलासा होने की उम्मीद

थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि सोनू की हत्या किन कारणों से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों और गांववालों से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular