Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeविदेशगुयाना के लिए रवाना हुए PM मोदी: 56 साल बाद भारतीय...

गुयाना के लिए रवाना हुए PM मोदी: 56 साल बाद भारतीय PM का दौरा, यहां 40 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग रहते हैं


जॉर्जटाउन15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के बीच 9 जनवरी 2023 को मुलाकात हुई थी। इरफान अली प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि थे। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के बीच 9 जनवरी 2023 को मुलाकात हुई थी। इरफान अली प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में जी20 समिट की बैठक के बाद बुधवार को कैरेबियाई देश गुयाना के लिए रवाना हो गए हैं। वे 20 और 21 नवंबर को गुयाना में रहेंगे। PM मोदी 56 साल में गुयाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले इंदिरा गांधी ने 1968 में गुयाना का दौरा किया था।

यात्रा के दौरान PM मोदी गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। मोदी कैरिकॉम-इंडिया शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। PM मोदी को गुयाना में कैरेबियाई देश डोमिनिका अपने सर्वोच्च सम्मान ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से भी सम्मानित करेगा।

साल 2020 में गुयाना में तेल और गैस की खदानों की खोज के बाद इसकी GDP सालाना लगभग 40% की दर से बढ़ रही है। इसके चलते यह व्यापार और इंवेस्टमेंट का केंद्र बन गया है। ऐसे में गुयाना यात्रा के दौरान PM मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के बीच एनर्जी और रक्षा संसाधनों से संबंधित डील हो सकती है।

गुयाना के 40% आबादी भारतीय मूल की है। खुद राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के पूर्वज ब्रिटिश शिप से कैरेबियाई देश लाए गए थे।

पिछले साल जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली बतौर मुख्य अतिथि भारत आए थे। फरवरी 2023 में उप राष्ट्रपति भरत जगदेव भी भारत आए थे। इस साल फरवरी में गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने भी भारत का दौरा किया था।

गुयाना के पास नेचुरल गैस और ऑयल का भंडार गुयाना 21 कैरेबियाई देशों के ग्रुप कैरिकॉम (CARICOM) का सदस्य है। यह ग्रुप कैरेबियाई देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, और सामाजिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। गुयाना को “कैरिबियन का अन्न भंडार” भी कहा जाता है। वहीं, पनामा नहर के नजदीकी के कारण गुयाना की स्ट्रैटेजिक लोकेशन भी बढ़ जाती है।

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुयाना के पास लगभग 11.2 बिलियन बैरल ऑयल रिजर्व और 17 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस है। 2020 में नेचुरल गैस और ऑयल रिजर्व मिलने के बाद यहां प्रतिव्यक्ति आय 18,199 डॉलर से अधिक हो गई।

गुयाना और भारत संबंध मई 1965 में गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में भारतीय आयोग की स्थापना की गई थी। गुयाना को आजादी मिलने के दो साल बाद ही 1968 में इंदिरा गांधी ने यहां का दौरा किया। 1988 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा और 2006 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत गुयाना की राजकीय यात्रा पर गए थे।

2023-24 में भारत-गुयाना का कुल आपसी ट्रेड 105.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। इस दौरान भारत ने गुयाना को 99.36 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया।

मई 2024 तक, गुयाना लगभग 645,000 बैरल क्रूड ऑयल और गैस का उत्पादन कर रहा था। इसी के मद्देनजर ऑयल एंड नेचुरल गैस की शाखा ‘ONGC विदेश’ भी यहां लगातार मौके की तलाश रही है। इस साल की शुरुआत में, भारत ने क्रूड ऑयल की सोर्सिंग समेत हाइड्रोकार्बन में सहयोग करने के लिए गुयाना के साथ पांच साल के MoU को मंजूरी दी है।

गुयाना के विदेश सचिव, रॉबर्ट पर्सौड ने मोदी की गुयाना यात्रा को दुनिया की दो सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी के बीच संबंधों में एक जरूरी माइलस्टोन बताया है। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच ऊर्जा और रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर , खाद्य सुरक्षा और हेल्थ और तकनीक पर द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है।

————————-

मोदी के विदेश दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

PM मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला:बोले- यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच मित्रता को समर्पित

नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा है। रविवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत-नाइजीरिया के रिश्तों को समर्पित किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- ‘मैं नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया सरकार और नाइजीरिया की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मैं 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।’

प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। उन्होंने रविवार सुबह नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक की थी। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘नाइजीरिया में रह रहे 60 हजार से ज्यादा भारतीय दोनों देशों के बीच मजबूत कड़ी हैं। उन्हें संभाल कर रखने और देखभाल करने के लिए मैं नाइजीरिया का धन्यवाद करता हूं।’ सम्मान समारोह के बाद उन्होंने भारतीय डायसपोरा को संबोधित किया। पूरी खबर पढ़ें...

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular