Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeपंजाबगुरदासपुर के सरकारी कार्यालयों में गैरहाजिर मिले कर्मचारी: ADC ने जारी...

गुरदासपुर के सरकारी कार्यालयों में गैरहाजिर मिले कर्मचारी: ADC ने जारी किए नोटिस, बोले- देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – Gurdaspur News



अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर हरजिंदर सिंह बेदी ने आज सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

गुरदासपुर में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर हरजिंदर सिंह बेदी ने आज तहसील कार्यालय, जिला प्रोग्राम कार्यालय और खाद्य आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण किया।

.

जांच के दौरान कई कर्मचारी कार्यालय में गैरहाजिर पाए गए। इन सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है।

बेदी ने कहा कि आने वाले दिनों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी कार्यालयों में देरी से आने की प्रवृत्ति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर कार्यालय पहुंचे और आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular