Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeराज्य-शहरगैस सिलेंडर बढ़ी कीमत पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला: कांग्रेस...

गैस सिलेंडर बढ़ी कीमत पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लक्की: मोदी सरकार ने आम आदमी की रसोई पर फिर मारा डाका – Chandigarh News


चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्की।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्की ने कहा कि यह बढ़ोतरी आम आदमी पर सीधा वार है और इससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों क

.

लक्की ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि “क्रूर और असंवेदनशील” है। देशभर में पहले से ही लोग महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से परेशान हैं, ऐसे समय में रसोई गैस की कीमत बढ़ाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने केंद्र से मांग की कि एलपीजी के दाम तुरंत वापस लिए जाएं और गरीब तथा निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सब्सिडी फिर से शुरू की जाए। कांग्रेस पार्टी आम नागरिक के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेगी और केंद्र सरकार की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

टैक्स वसूली का बनाया जरिया

लक्की ने कहा, “मोदी सरकार ने घरेलू जरूरतों को टैक्स वसूली का जरिया बना लिया है। यह सरकार जनता को राहत देने के बजाय उनके साधनों का शोषण कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular