गोंडा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा के नए जिला जज जफीर अहमद
इलाहाबाद हाई कोर्ट के रजिस्टार जनरल राजीव भारती ने 42 जजों का स्थानांतरण किया है। इस क्रम में आज अनीता राज की सेवानिवृत्ति के बाद जफीर अहमद को गोंडा का नया जिला जज नियुक्त किया गया है। जफीर अहमद का जन्म 30 जनवरी 1970 को महाराजगंज जिले में हुआ था। वे 31 जनवरी 2030 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 15 दिसंबर 2008 को न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था।
उनके करियर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। 2008 से 2010 तक आजमगढ़ में अतिरिक्त जिला जज रहे। 2010-11 में आजमगढ़ में स्पेशल जज EC एक्ट के रूप में कार्य किया। इसके बाद लखीमपुर खीरी, इटावा और प्रतापगढ़ में अतिरिक्त जिला जज के पद पर रहे।

2019-20 में लखनऊ के वाणिज्यिक न्यायालय में पीठासीन अधिकारी रहे। 2020 से 2022 तक बदायूं के जिला जज रहे। 2022-23 में झांसी और अगस्त 2023 से अप्रैल 2025 तक अमरोहा में जिला जज के पद पर कार्यरत थे। गोंडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी ने नए जिला जज का स्वागत किया है।