Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरगोई नदी पर बनेगा पुल, निर्माण को मिली मंजूरी: सिलावद-होलगांव के...

गोई नदी पर बनेगा पुल, निर्माण को मिली मंजूरी: सिलावद-होलगांव के बीच 10.39 करोड़ की लागत से बनना है, 4 किमी की दूरी होगी कम – Barwani News


बड़वानी जिले में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के प्रयासों से एक बड़ी सफलता मिली है। सिलावद से होलगांव के बीच गोई नदी पर पुल निर्माण के लिए 10.39 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है।

.

यह मांग 30 साल से लंबित थी। सांसद डॉ. सोलंकी चार वर्षों से इस मुद्दे को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री से कई बार मुलाकात की। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बजट 2024-25 में इस पुल को मंजूरी दी।

सेतु विभाग खरगोन ने सर्वे कर डीपीआर तैयार की। 12 मार्च को लोक निर्माण विभाग के उप सचिव एआर सिंह ने प्रशासकीय मंजूरी जारी कर दी। अब टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

पुल बनने से सिलावद और पाटी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को फायदा होगा। अभी तक लोगों को 4 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। बरसात में नदी में पानी भरने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। पुल बनने से यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular