Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगोकशी के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार: अलीगढ़ के गभाना...

गोकशी के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार: अलीगढ़ के गभाना में लगातार मिले थे गोवंशों के अवशेष, ग्रामीणों ने 3.15 घंटे NH किया था जाम – Aligarh News



पुलिस ने हापुड़ निवासी महिला आरोपी के साथ दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में गोकशी करने वाली महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार गभाना क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और फिर पशुओं के अवशेष को आसपास के खेतों में ही छोड़कर चले जाते थे।

.

गभाना क्षेत्र में 22 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर को लगातार गोवंश के अवशेष मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए थे। इसी मामले में वांछित चल रहे इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दो आरोपी पहले जा चुके हैं जेल

गभाना में लगातार हुई गोकशी की घटनाओं के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के आधार पर तीन और आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को कलुआ गौशाला के पीछे बने कमरे और जीटी रोड हाईवे पर कलुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गोकशी के आरोप में क्वार्सी थाना क्षेत्र के बबलू उर्फ मो. सईद पुत्र मंसूर निवासी गली नंबर 3 शहंशाबाद नंगला पटवारी, थाना कोतवाली के सालिम पुत्र शहाबुद्दीन निवासी घास की मंडी बबुआ का मकान, उपरकोट और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी बिस्मिल्ला पसत्नी अबरार मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली है और वर्तमान में चंडौस के गांव रामपुर शाहपुर में रह रही थी।

ग्रामीणों ने NH किया था जाम

गभाना में 22 दिसंबर और 25 दिसंबर को लगातार पशुओं के अवशेष मिले थे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। लगातार 3.15 घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा था और हंगामा चलता रहा था। जिसके बाद एसएसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों से बातचीत की थी।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने लापरवाही करने वाले गभाना इंस्पेक्टर को तत्काल मौके पर ही सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही टीम को आदेश दिए थे कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस की कई टीमें इसमें जुट गई थी और अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular