टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में पलट गया।
बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कथारा चार नंबर कॉलोनी निवासी संजय कुमार साव (48) के रूप में हुई है। हादसे में टेंपो में सवार चार यात्री भी घायल हुए।
.
वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में पलट गया
घटना हजारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। संजय गोमिया से कथारा की ओर सवारियों को ले जा रहे थे। इसी दौरान टेंपो का अगला टायर फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में पलट गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्र है। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और ऑटो की नियमित जांच की मांग की है।