गोरखपुर में होली की रात एक मजदूर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक कन्हई निषाद रामगढ़ताल इलाके के महेवा स्थित एक मकान की देख-रेख करता था। रात 12 बजे शराब के नशे में एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कन्हई से गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना ब
.
जिसमे उसे गंभीर चोटें आई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। परिवार के लोग घायल कन्हई को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
आरोपी अरेस्ट
घटना के बाद पुलिस ने मृतक कन्हई के बेटे रमाकांत की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया ईंट भी बरामद कर लिया है।
बेटे ने दर्ज कराई FIR
मृतक कन्हैया के बेटे रमाकांत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पिता महेवा स्तिथ सुक्खू गुप्ता के मकान की देख-रेख करते थे। सुक्खू का मकान शराब भट्ठी के ठीक सामने है। गुरुवार की रात करीब 12 बजे कन्हैया इसी मकान पर थे कि तभी रामगढ़ताल इलाके का ही रहे वाला हरिओम पांडेय नाम का व्यक्ति वहां पहुंच गया।
अस्पताल में तोड़ा दम
वह शराब के नशे में कन्हैया के गाली-गलौज करने लगा। जब कन्हैया ने इसका विरोध किया तो हरिओम उससे मारपीट करने लगा। दोनों के बीच हुई मारपीट के दौरान हरिओम ने ईंट से कन्हैया के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह वहीं गिर पड़ा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।