Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में तीन महीने पुराने झगड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग: सराफा व्यापारी...

गोरखपुर में तीन महीने पुराने झगड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग: सराफा व्यापारी और बेटे को लगी गोली, दोनों की हालत नाजुक; 3 महीने पहले वालीबाल खेलने को लेकर हुआ था विवाद – Gorakhpur News



गोरखपुर के खजनी इलाके के भगवानपुर गांव में पुरानी रंजिश ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। अवैध तमंचे से फायरिंग कर दुर्गा उर्फ बबलू सिंह नामक युवक ने सर्राफा व्यवसायी उमेश जायसवाल और उनके बेटे रोहन को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को पहले बीआरडी

.

दरअसल, तीन महीने पहले गांव में वॉलीबॉल खेलने के दौरान उमेश के बेटे रोहन और दुर्गा सिंह के परिजनों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मारपीट भी हुई थी, लेकिन गांव वालों ने मामला शांत करा दिया था। इसके बाद 23 जून को दुर्गा ने रोहन पर डंडे से हमला कर दिया था, जिसकी शिकायत उमेश ने खजनी थाने में की थी। तभी से आरोपी खुन्नस में था।

सड़क पर भिड़ंत, फिर चलाई गोली

मंगलवार शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बीच दुर्गा ने अवैध तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उमेश के सीने में और रोहन के पेट के पास गोली लगी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

पुलिस ने गांव में तैनात किया बल

घटना की जानकारी मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। पीड़ित उमेश के पिता सुरेश जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गोलीकांड पुरानी रंजिश का नतीजा है। घायल पिता-पुत्र की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। आरोपी दुर्गा सिंह की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular