Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में पत्नी की हत्या करके लाश नहर में फेंका: छठ...

गोरखपुर में पत्नी की हत्या करके लाश नहर में फेंका: छठ मार्केटिंग के लिए पत्नी को लेकर निकला; रास्ते में गला दबाकर मार डाला – Gorakhpur News



गोरखपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर उसकी लाश को नहर में फेंककर खुद फरार हो गया। शुक्रवार को नहर में पत्नी की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया।

.

पत्नी छठ पूजा पर मायके गई थी पत्नी छठ पूजा करने अपने मायके गई हुई थी। पति भी वहां पहुंच गया और पत्नी को छठ पूजा का बाजार करने बाइक से लेकर निकला। रास्ते में ही उसने पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया और खुद फरार हो गया। शुक्रवार को बढ़नी टोला निवासी तारामती की लाश नहर में मिली। घटना पीपीगंज इलाके की है। नहर में महिला का शव उतराता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर महिला के मायके वाले भी दोनों को ढूंढ रहे थे।

पत्नी के चरित्र पर था शक जिसके कुछ ही घंटो बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करके सहजनवां के लुनिया निवासी आरोपी पति सुरेंद्र निषाद पुत्र उत्तम निषाद को पकड़कर घटना का पर्दाफ़ाश कर दिया। पुलिस की पूछताछ में सुरेंद्र ने हत्या की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।

अक्सर होता था विवाद पुलिस के मुताबिक, बढ़नी टोला परसौना निवासी राम मिलन की बेटी तारामती की शादी 10 साल पहले सुरेंद्र निषाद के साथ हुई थी। आए दिन सुरेंद्र पत्नी तारामती से विवाद करता था। उनके तीन बच्चे भी हैं। शादी के इतने दिन बीतने के बाद भी वह पत्नी पर शक करता था। तारामती अपने ससुराल से मायके छठ मनाने आई थी।

गुरुवार को सुरेंद्र ससुराल गया और पत्नी को छठ बाजार करने के लिए कहकर अपने साथ बाइक से लेकर निकला। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिवार के लोगों ने देर रात तक तारामती की खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह नहर में तारामती का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र की तलाश कर उसके घर के पास से उसे पकड़ा।

आरोपी पति के भांजे की भूमिका भी संदिग्ध पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र बाजार कराने के बाद पत्नी को परसौना के पास स्थित एक बंधे पर ले गया। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को शव मिलने के बाद सनसनी फैला गई। SP नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया, हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें आरोपी के भांजे की भी भूमिका की जांच चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular