घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस।
भोजपुर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला स्थित अखाड़े पर गुरुवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑटो चालक गोलू यादव की गोलियों से भूनकर हत्या करने मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज गई है। मृतक गोलू यादव के पिता वकील यादव के बयान पर लाल
.
दर्ज प्राथमिकी में वकील यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनका बेटा गोलू यादव अपने छोटे भाई दीपक यादव के साथ मोहल्ले में ही अखाड़े के पास खेल रहा था। तभी सभी आरोपी वहां आए और उनके बेटे गोलू यादव को गोली मार दी। आनन-फानन में उसे इलाज के सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे देख मृत घोषित कर दिया।
मां से गाय खरीदने के लिए दो लाख लेकर निकला था गोलू।
पुलिस की टीम ने परिजनों से की पूछताछ
मृतक टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला वार्ड नंबर 31 निवासी था। वह पेशे से ऑटो चालक था और शीश महल चौक से स्टेशन तक ऑटो चलाता था। वहीं घटना की सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक सह SDPO-1 परिचय कुमार , टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय, दरोगा सूरज कुमार और अमृत राज पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर SDPO-1 परिचय कुमार ने बताया कि भलुहीपुर मोहल्ला निवासी वकील यादव के पुत्र गोलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मृतक गोलू की फाइल फोटो।
घटनास्थल से खोखा भी बरामद
हत्या का कारण बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह वह अखाड़े कैसे पास क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान दो लोग आए और उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के बताए जाने के अनुसार क्रिकेट खेलने के दौरान उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि इसकी जानकारी पहले पुलिस को नहीं दी गई थी। इस घटना में जो भी अपराध कर्मी शामिल हैं, उनकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है और अन्य खोखों को पुलिस खोजने में लगी है।
मृतक के परिजन द्वारा गोली मारकर पैसा छिनने के मामले में उन्होंने कहा कि अभी तक इस प्रकार का कोई बात सामने नहीं आया है। इसके अलावा पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरे को भी खंगाल रही है।
गाय खरीदने घर से निकला था युवक
मृतक की मां लाली देवी ने बताया कि आठ माह पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर पंकज यादव, लाल यादव एवं विवेक यादव से बुधवार की सुबह उनके बेटे का झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर उनके द्वारा थाना में उनके बेटे गोलू यादव के खिलाफ आवेदन भी दिया गया था। उसी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह तीनों के द्वारा उनके बेटे गोलू यादव को गोली मारने की धमकी दी गई थी।
गुरुवार के सुबह जब वह मवेशी खरीदने के लिए दो लाख रुपए लेकर ऑटो गड़हनी बाजार जा रहा था। तभी अखाड़े के पास ही उक्त आरोपियों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी तरफ मृतक की मां लाली देवी ने मोहल्ले के लाल यादव, विवेक यादव , पंकज यादव, छोटू यादव सहित के उनके साथ रहे अन्य लोगों पर अपने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ माह पूर्व आरोपी लाला यादव का एक्सीडेंट हो गया था। जिसको लेकर उसके साथी पंकज यादव द्वारा ट्रैफिक थाना में लाला यादव से गोलू यादव के खिलाफ आवेदन दिलवाया था।
जिसको लेकर गोलू उसे बराबर कहता था कि क्यों झूठा केस में फंसा रहे हो। इसी बात पर पंकज यादव,लाल यादव एवं विवेक यादव द्वारा उसे बोला गया कि कल सुबह का किरण तुम नहीं देखेगा। हम लोग तेरी तुझे गोली मार देंगे। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई वह एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां लाली देवी व एक बहन प्रियांशु कुमारी एवं एक भाई दीपक यादव है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां लाली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।