Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त: थाने पर महिला...

ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त: थाने पर महिला की पिटाई का आरोप, पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ दिया था आवेदन – Nalanda News


नालंदा में एक महिला की पिटाई का पुलिस पर आरोप लगा है। ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। गश्ती गाड़ी जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। बताया जा रहा कि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और ग्राम

.

ग्रामीणों के अनुसार पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया था। थाने पर पुलिस ने पत्नी को बुलाया। इसी दौरान महिला के साथ मारपीट की गई। महिला जब गांव पहुंची तो सभी ग्रामीणों ने पुलिस की पिटाई के बारे में बताया। इसके बाद सभी लोग आक्रोशित हो गए। घटना चिकित्सौरा थाना क्षेत्र के अमात गांव की है।

चोट के निशान दिखाती प्रिया।

पति ने अपनी पति के खिलाफ मारपीट का दिया था आवेदन

दरअसल, पटना के मसौढ़ी निवासी पीड़िता प्रिया कुमारी की शादी 4 साल पहले चिकसौरा थाना क्षेत्र के अमात गांव निवासी पंकज कुमार से हुई थी। शादी के 1-2 महीने तक सब ठीक रहा। जिसके बाद पैसे लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पंकज ने प्रिया को साथ रखने से इनकार कर दिया। 4 साल में पीड़िता ज्यादातर अपने मायके में रह रही थी। मामला कोर्ट में चला गया।

दो दिन पहले प्रिया अपने ससुराल आई, जिसका पंकज और उसके परिवार ने विरोध किया। धक्का-मुक्की में पंकज को चोट लग गई। जिसके बाद उसने चिकसौरा थाने में मारपीट का आवेदन दे दिया।

कोर्ट के फैसले तक ससुराल नहीं आएगी प्रिया

थाने से महिला के जाने के बाद पुलिस की गश्ती गाड़ी भी गांव में गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने घेर लिया। काफी अंधेरा था। इसी बीच किसी ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच पुलिस ने प्रिया से एक कागज पर लिखवाया कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है, तब तक वो ससुराल नहीं आएगी।

पीड़िता (बाएं) और उसकी मां।

पीड़िता (बाएं) और उसकी मां।

हिलसा डीएसपी-1 रंजन कुमार ने बताया,

QuoteImage

पति-पत्नी के विवाद का मामला है। ग्रामीणों का कहना था कि महिला को उसके पति के घर रहने दिया जाए। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस हो गई। महिला को उसका पति रखना नहीं चाहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular