Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरग्राम और नगर रक्षा समिति के सदस्य सम्मानित: एसपी ने प्रमाण...

ग्राम और नगर रक्षा समिति के सदस्य सम्मानित: एसपी ने प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया – Ashoknagar News


जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार शाम को ग्राम और नगर रक्षा समिति का सम्मान किया गया। पुलिस कप्तान विनीत कुमार जैन ने सभी को प्रमाण पत्र दिया है। साथ ही उनके काम की तारीफ करते हुए उनका हौसला अफजाई भी किया। उन्होंने इस दौरान काम में आने वाली कठिन

.

इस मौके पर ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के दर्जनों महिला-पुरुष लोग मौजूद थे। एसपी ने उन्हें बताया कि पुलिस की तरह कैसे काम करना है। संबंधित थाने की पुलिस के संपर्क में रहें। अगर आपको कोई भी असामाजिक गतिविधि दिखे तो तुरंत उस पर ध्यान दें और थाने को सूचित करें। मुख्य रूप से असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु प्रेरणा दी।

एसपी ने बताया कि ग्राम रक्षा और नगर रक्षा समिति के जो सदस्य होते हैं, वह पुलिस अधिकारी के तौर पर काम करते हैं। जब पुलिस अधिकारियों की कमी होती है तो ये लोग बड़े कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारी के रूप में काम करते हैं, जैसे ही नवरात्रि आने वाली होती है तो ये लोग पुलिस अधिकारी के रूप में काम करते हैं। इस वर्ष महोत्सव में सभी सदस्यों ने अच्छा कार्य किया है। इसके लिए आज उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह सभी सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एवं देहात थाना अंतर्गत आते हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी को समझाइश दी है कि नवरात्रि का त्योहार आ रहा है एवं दीपावली तक त्योहारों का दौर रहेगा जब तक यह लोग पुलिस अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा देंगे



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular